भंडारे में उमड़े शिवभक्त, बर्फ से बने शिवलिंग ने मोहा मन

भंडारे में उमड़े शिवभक्त,बर्फ से बने शिवलिंग ने मोहा मन

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              नगर के अयोध्या मार्ग स्थित हिंद सिनेमा के समीप युवा शिवभक्तों की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया।इस दौरान कांवड़ियों और शिवभक्तों को भोजन एवं प्रसाद वितरित किया गया।भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम से पूर्व सौरभ अग्रहरि के नेतृत्व में महादेव का विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन किया गया।
आयोजन स्थल पर बर्फ से बनाई गई शिवलिंग श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही।शिवलिंग के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही।भंडारे के दौरान प्रसाद ग्रहण करने के बाद शिवभक्त और कांवड़िए भोलेनाथ के भजनों पर जमकर झूमे।
पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।इस अवसर पर सुधांशु अग्रहरि,सुजीत अग्रहरि,रमाशंकर अग्रहरि मिंटू,अनिल अग्रहरि बाबा, चिंटू,विकास,सत्यम सहित अन्य युवा व्यवस्था में जुटे रहे।
Previous articleनाग पंचमी पर गूंजा बिरहा: दो दशक पुरानी परम्परा को बेटे बढ़ा रहे आगे
Next articleखाद्य प्रसंस्करण निदेशालय की बिल्डिंग में आग, फाइलें और कंप्यूटर सिस्टम जलने की आशंका
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?