17.1 C
Delhi
Thursday, December 11, 2025

भगवान की भक्ति के लिए घर-बार छोड़ना जरूरी नहीं : पंकज महाराज

भगवान की भक्ति के लिए घर-बार छोड़ना जरूरी नहीं : पंकज महाराज

# जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था की 122 दिवसीय जन-जागरण यात्रा पहुंची अर्गूपुरकला

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
               जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा की ओर से चल रही 122 दिवसीय जन-जागरण यात्रा शनिवार की शाम अपने 21वें पड़ाव पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय अर्गूपुर कला पहुंची। राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज महाराज के सानिध्य में आयोजित सत्संग सभा में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।सभा को संबोधित करते हुए संत पंकज महाराज ने कहा कि भगवान की भक्ति के लिए घर-बार छोड़ने की आवश्यकता नहीं है।
गृहस्थ जीवन में रहते हुए ईमानदारी से मेहनत कर परिवार का पालन-पोषण करें और समय निकालकर प्रभु का स्मरण करें। उन्होंने कहा कि हर इंसान जन्म लेने से पहले प्रभु भजन का वादा किया था, लेकिन सांसारिक मोह माया में फंसकर लोग उसे भूल जाते हैं। मृत्यु समीप आने पर लोग ईश्वर का सहारा ढूंढते हैं, जबकि उस समय केवल समर्थ संत और सतगुरु ही मार्गदर्शन कर सकते हैं।
संत पंकज जी ने समाज में व्याप्त बुराइयों पर चिंता जताई। कहा कि जाति पांति, धर्म-मजहब के नाम पर लड़ाई-झगड़ों से कुछ हासिल नहीं हुआ। हिंसा, अपराध और अशुद्ध खान-पान छोड़कर सभी को शुद्ध शाकाहारी जीवन अपनाना चाहिए। युवाओं से उन्होंने नशे और शराब से दूर रहने का आह्वान किया। कहा कि शराब हजारों गुनाहों की जननी है, जिससे परिवार और समाज दोनों को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने आगे कहा कि गुरु की सत्ता सर्वोपरि है।
बिना गुरु के भवसागर से पार पाना असंभव है। संत महात्मा सबके कल्याण के लिए निरंतर परिश्रम करते हैं। यदि उनकी सीख मान ली जाए तो जीवन सफल बन सकता है।इस अवसर पर ऋषिदेव श्रीवास्तव, बालेन्द्र मिश्रा, नरेंद्र बहादुर सिंह प्रबंधक, दल सिंगार, राकेश शर्मा, श्यामबली बिन्द, राम पूजन मिश्रा, कामता प्रसाद प्रजापति, प्रेमचन्द्र अग्रहरि सहित प्रतापगढ़ से सहयोगी संगत सूर्यबली सिंह उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली शाहगंज, जौनपुर।  विजय यादव  तहलका 24x7     ...

More Articles Like This