भतीजी के प्रेम विवाह से नाराज दारोगा ने दामाद की तलवार से हत्या की, खुद को मारी गोली

भतीजी के प्रेम विवाह से नाराज दारोगा ने दामाद की तलवार से हत्या की,खुद को मारी गोली

दरभंगा। 
तहलका 24×7 
              बिहार के दरभंगा जिले में प्रेम विवाह से नाराज एक पुलिस के उपनिरीक्षक द्वारा अपनी भतीजी के पति की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।वारदात के बाद आरोपी दारोगा ने खुद को भी सिर में गोली मार ली।उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार,मृतक ने करीब तीन वर्ष पहले आरोपी दारोगा की भतीजी से प्रेम विवाह किया था।
शादी के बाद दोनों अहमदाबाद में रहकर नौकरी कर रहे थे। दो दिन पहले ही वे अपने गांव लौटे थे।परिजनों का आरोप है कि दारोगा इस विवाह से नाराज था और उसने योजनाबद्ध तरीके से युवक को फोन कर घर से बाहर बुलाया।बताया जा रहा है कि शुक्रवार तड़के जैसे ही युवक घर से बाहर निकला,पहले से मौजूद लोगों ने उस पर लाठी-डंडों और तलवार से हमला कर दिया।गंभीर हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,युवक की मौत सुनिश्चित होने के बाद आरोपी दारोगा ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद के सिर में गोली मार ली।स्थानीय लोगों की मदद से उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसका इलाज जारी है।मृतक के पिता,जो कबाड़ का कारोबार करते हैं,आरोप लगाया कि तीन-चार दिन पहले कुछ युवकों से विवाद हुआ था,जिसके बाद उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई थी। उनका कहना है कि उसी रंजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया गया।
घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मामले की जांच का जिम्मा सदर डीएसपी राजीव कुमार को सौंपा है।फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम मौके से साक्ष्य एकत्र कर रही है।एसएसपी ने बताया कि मामले की गहन जांच कराई जा रही है और फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
Previous articleनौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी, परेशान युवक ने दी जान, सुसाइड से पहले बनाया वीडियो
Next articleअदालत में पलटे गवाह, कातिलाना हमले के मामले में अधिवक्ता समेत तीन बरी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?