भांजी की शादी में मातम: हर्ष फायरिंग में मामा की मौत, जांच में जुटी पुलिस 

भांजी की शादी में मातम: हर्ष फायरिंग में मामा की मौत,जांच में जुटी पुलिस 

मुजफ्फरपुर। 
तहलका 24×7 
               बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया,जब हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली लगने से दुल्हन के मामा की मौत हो गई।घटना करजा थाना क्षेत्र के भटौना गांव की है,जहां देर रात बारात के स्वागत के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ।मृतक की पहचान मुसहरी थाना क्षेत्र निवासी रंजीत साहनी के रुप में हुई,जो रिश्ते में दुल्हन के सगे मामा थे।
बताया जा रहा है कि भटौना गांव निवासी शंभू सहनी की भतीजी की शादी थी।द्वारपूजा की तैयारियों के बीच समारोह में किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी।इसी दौरान चली एक गोली रंजीत साहनी को जा लगी।गोली लगते ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई।परिजन गंभीर रुप से घायल रंजीत को तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही शादी वाले घर की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं और परिजनों में मातम पसर गया।
घटना की सूचना मिलते ही करजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ समारोह में मौजूद लोगों से पूछताछ शुरु कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गोली किसने चलाई और घटना महज लापरवाही का परिणाम थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
थानाध्यक्ष परमहंस कुमार ने बताया कि गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी।मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।इस घटना ने एक बार फिर शादी विवाह जैसे आयोजनों में हर्ष फायरिंग की खतरनाक प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Previous articleप्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट की रोक, यूपी सरकार से मांगा जवाब! 13 जुलाई को अगली सुनवाई
Next articleभरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच तेज, न्यायिक आयोग पहुंचा गांव, परिजनों से की मुलाकात
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?