16.1 C
Delhi
Tuesday, February 17, 2026

भाई के साथ नहाने गई बहन की डूबने से मौत

भाई के साथ नहाने गई बहन की डूबने से मौत

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
             डिहियां गांव में शुक्रवार को भाई के साथ सेवईं नाला में नहाने गई छोटी बहन की पानी में डूबकर मौत हो गई। नाला में तेज बहाव के चलते उसका शव घाट से लगभग पांच सौ मीटर दूर मछुआरों की जाल में फंसा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटी मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। रोजी रोटी के सिलसिले में गोवा रह रहे पिता वहां से घर के लिए रवाना हो गए हैं।
गांव निवासी मुखड़ू बिंद की 10 वर्षीय पुत्री नंदनी अपने बड़े भाई 12 वर्षीय प्रियांशू के साथ सुबह नहाने गई थी। साथ में गांव के कई लड़के भी गए थे। सभी लोग घाट से पानी में कूद रहे थे। जब वे नहाने के बाद कपड़े बदलने लगे तो प्रियांशू अपनी बहन को न देख शोर मचाने लगा। मौके पर कई ग्रामीण जुट गए। पानी में उसकी तलाश की जाने लगी, लेकिन उसका पता नहीं चल रहा था। घटनास्थल से लगभग पांच सौ मीटर आगे बगल गांव उदयीपुर दीपी में मछुआरों के द्वारा नहर के दोनों किनारों के बीच लगाई गई जाल में उसका शव फंसा मिला।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृत बालिका के पिता गोवा में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी संगीता अपने पुत्र व पुत्री के साथ रहती है। पुत्र प्रियांशू गांव के ही एक निजी स्कूल में कक्षा 5 तथा नंदिनी कक्षा चार में पढ़ाई करती थी। बस्ती के बगल ही उक्त नाला होने के चलते बच्चे अक्सर यहीं स्नान करने जाते हैं। बेटी की मौत के गम मे मां रोते रोते बेहोश हो जा रही है। मां बेटे के बिलखने से पूरी बस्ती में शोक पसरा हुआ है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

लैंड फॉर जॉब: लालू-राबड़ी ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ट्रायल के लिए तैयार

लैंड फॉर जॉब: लालू-राबड़ी ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ट्रायल के लिए तैयार पटना। तहलका 24x7.         ...

More Articles Like This