भाजपा के त्रिदेव के बदौलत बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार- राकेश त्रिवेदी
# शक्ति केंद्र, बूथ और त्रिदेव लगायेंगे चुनावी नैया पार- पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह
जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 सदर विधानसभा में भाजपा के त्रिदेव सम्मेलन खानपुर में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि के तौर पर जिला प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने ‘बूथ जीता, तो चुनाव जीता’ ये मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया। जनता भाजपा के साथ है जबकि विपक्ष के लोग ट्रस्ट चलाते हैं विपक्ष के लोग परिवार चलाते हैं, जबकि हमारी पार्टी व्यापार नहीं, मिशन पर है। सपा की गुंडागर्दी की वजह से लोग उसे पसंद नहीं करते। सपा और बसपा जातिवाद की राजनीति करती है, जबकी भाजपा राष्ट्रवाद राजनीति करते है।
सपा का हाथ आतंकवादियों के साथ है। दंगा, कर्फ्यू, बवाल और भय पैदा करना ही सपाइयों का काम है। 2012 से 2017 तक सपा शासनकाल में सात सौ से अधिक दंगे हुए। इससे पहले बसपा शासनकाल में 364 दंगे हुए। भाजपा के पांच साल के शासनकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ। पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि युवा नए भारत का कर्णधार भी है, विस्तार भी है। युवा नए भारत का नियंता भी है, नेतृत्वकर्ता भी है। हमारे आज के युवाओं के पास प्राचीनता की विरासत भी है, आधुनिकता का बोध भी है। और इसलिए, जिधर युवा चलेगा उधर भारत चलेगा। और जिधर भारत चलेगा उधर ही अब दुनिया चलने वाली है। प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट ओमप्रकाश सिंह ने कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुये कहा कि कार्यकर्ता लगकर गिरीश जी को जिताये क्योकि एक एक सीट का महत्व है, अगर एक सीट कम हो जायेगी तो ये विरोधी भाजपा की सरकार नही बनने देंगे।
जौनपुर विधानसभा के प्रत्याशी पूर्व मंत्री गिरीश चन्द यादव ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता देवतुल्य कार्यकर्ता है वो खुद आगे आकर चुनाव अभियान में साथ साथ चल रहे है, अगर चुनाव जीत गए तो मेडिकल कालेज में आयुर्वेद और हौम्योपैथिक कालेज की स्थापना कराने का काम करूंगा। कोरोना काल मे जब जिले में कोई वेंटिलेटर नही था तो हमने अपने विधायक निधि से वेंटिलेटर को मंगाया था, उसके बाद हमने मुख्यमंत्री से कहकर कई वेंटिलेटर यहां पर उपलब्ध कराए, उन्होंने सामने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने कार्यो को गिनाने के साथ विरोधियों के कारनामे भी बताने पड़ेंगे। अपने सरकार के कार्यो का गुणगान तो करना पड़ेगा, तो उनके सरकार में किये गये कुकर्मो को बताना पड़ेगा। योगी सरकार में जो बिजली मिल रही है, उससे विपक्षी भी खुश है, यही कारण है कि आज विपक्ष भी कभी बिजली के लिए धरना पदर्शन नही कर सके। ये राष्ट्रवाद की लड़ाई है ये मोदी योगी की लड़ाई नही, बल्कि आपकी खुद की लड़ाई है इसलिए हे त्रिदेव साथियों आप अपने बूथ पर सक्रिय होकर अपने बूथ को, पन्ना को मजबूत करेगे तो आपको अवश्य सफलता मिलेंगे।
कार्यक्रम का संचालन अजय सिंह ने की। उक्त अवसर पर पीयूष गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, दिनेश सिंह बब्बू, विधानसभा प्रभारी पूर्व अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह, जिला प्रवासी संजय सिंह, नीरज, मण्डल अध्यक्ष गण अमित श्रीवास्तव, विकास शर्मा, धर्मेन्द्र मिश्रा, मदन सोनी, राजकेशर पाल आदि उपस्थित रहे।