25.1 C
Delhi
Sunday, March 23, 2025

भाजपा के लोगों ने लगाया स्नानार्थी महाकुम्भ शिविर

भाजपा के लोगों ने लगाया स्नानार्थी महाकुम्भ शिविर

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              महाकुंभ जाने वाले व वहां से लौट रहे स्नानार्थियों के लिए शाहगंज में भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को महाकुंभ स्नानार्थी शिविर लगाया गया। शिविर में स्नानार्थियों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था की गई।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से चिकित्सा शिविर लगा स्नानार्थियों को जरूरी दवाएं दी गईं।
नगर के खुटहन प्रयागराज रोड पर भाजपा नगर मंडल की ओर से लगाए गए शिविर में हजारों स्नानार्थियों ने भोजन किया। मंडल अध्यक्ष चिंताहरण शर्मा ने बताया कि महाकुंभ में जा रहे और लौट रहे स्नानार्थियों की सेवा के लिए यह विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में भोजन, पानी की व्यवस्था की गई। भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष धीरज पाटिल ने बताया कि स्नानार्थियों के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखते हुए शिविर में चिकित्सा टीम भी शामिल की गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तरफ से आई टीम ने स्नानार्थियों को जरूरी दवाएं दीं।इस मौके पर कालीचरण जायसवाल, रामजी यादव, ओम चौरसिया, मुस्तकीम अहमद, सुधीर गुप्ता समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

रविवार को जिले में होगा कायस्थ समाज का महा समागम और शपथ ग्रहण समारोह 

रविवार को जिले में होगा कायस्थ समाज का महा समागम और शपथ ग्रहण समारोह  # प्रदेश के कई कायस्थ  नेताओं...

More Articles Like This