16.1 C
Delhi
Tuesday, January 20, 2026

भाजपा मंत्री की शर्मनाक टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस का विरोध मार्च

भाजपा मंत्री की शर्मनाक टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस का विरोध मार्च

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
              भारतीय सेना की वीर बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी के प्रति अपमानजनक टिप्पणी कर भाजपा ने न केवल भारतीय सेना, बल्कि देश की नारी शक्ति और अस्मिता का भी घोर अपमान किया है। यह बात कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में निकाले गए विरोध मार्च के दौरान शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने कही।उन्होंने मध्य प्रदेश के भाजपा मंत्री विजय शाह की टिप्पणी को “देशद्रोह की श्रेणी” में बताया और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
आरिफ खान ने कहा, जिस बेटी ने सेना में रहकर देश की सेवा की, उसे आतंकवादी की बहन कहना भाजपा के मानसिक दिवालियापन और महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। भाजपा का इतिहास रहा है बलात्कारियों को संरक्षण देने का, चाहे वह ब्रजभूषण शरण सिंह हों या प्रज्वल रवन्ना। उन्होंने कहा कि विजय शाह की टिप्पणी से देश की सुरक्षा और सेना का मनोबल प्रभावित हुआ है। यह बयान सिर्फ एक महिला पर नहीं, बल्कि पूरे भारतीय फौज और राष्ट्र की गरिमा पर हमला है।
जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह लड़ाई केवल कर्नल सोफिया कुरैशी के सम्मान की नहीं, बल्कि देश की हर बेटी और जवान के प्रतिष्ठा की है। कांग्रेस तब तक चैन से नहीं बैठेगी जब तक विजय शाह को उनके घृणित बयान के लिए सज़ा नहीं मिल जाती। विरोध मार्च में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राकेश सिंह डब्बू ने भी भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा भाजपा सत्ता के नशे में लोकतंत्र और महिला सम्मान दोनों को कुचलने पर आमादा है।
पर जनता सब देख रही है, समय आने पर करारा जवाब देगी।प्रदर्शन के दौरान देवराज पांडेय, अरुण शुक्ला, उस्मान अली, राजीव निषाद, शैलेन्द्र यादव, विजय प्रकाश वर्मा, सुनील यादव, शहनवाज मंजूर, शशांक शेखर तिवारी एडवोकेट, ज़ैद सिद्दीकी आदि शामिल रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एक ही परिवार के 5 लोगों की गोली मारकर हत्या

एक ही परिवार के 5 लोगों की गोली मारकर हत्या # शवों के पास मिले 3 पिस्टल, सभी के सर...

More Articles Like This