21.1 C
Delhi
Tuesday, February 17, 2026

भाजयुमो के जिला महामंत्री ऋषिकेश श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर शोक की लहर

भाजयुमो के जिला महामंत्री ऋषिकेश श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर शोक की लहर                 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
             भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री ऋषिकेश श्रीवास्तव शैंकी का हुसैनाबाद स्थित निवास पर आकस्मिक निधन हो गया। एक वर्ष पूर्व लखनऊ जाते वह सड़क दुर्घटना में गम्भीर रुप से घायल हो गए थे, तब से उनका इलाज चल रहा था।सैंकी की असमय मृत्यु की खबर फैलते ही जिलेभर में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
बीजेपी कार्यकर्ताओं से लेकर राजनीतिक, सामाजिक और युवावर्ग ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया। ऋषिकेश एक सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ता के रुप में युवाओं में लोकप्रियता के चलते सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके निधन पर नेताओं, कार्यकर्ताओं और शहरवासियों समेत कायस्थ समाज के लोगों ने शोक व्यक्त किया है। भाजपा नेताओं ने सैंकी का जाना पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया।  उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए घर पर रखा गया, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This