भारत विकास परिषद ने उगते हुए सूर्य को अर्घ देकर किया नववर्ष का स्वागत
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
भारत विकास परिषद जौनपुर ने हिन्दू नव वर्ष के उपलब्ध में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को उगते हुए सूर्य को अर्घ देकर नववर्ष का स्वागत किया। अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि सनातन काल से इस जगत के आराध्य भगवान भास्कर की पूजा आराधना करने की परंपरा हिन्दू संस्कृति में निहित है हमे अपने संस्कृति को हमेशा याद रखते हुए हिन्दू नववर्ष मनाना चाहिए।

















