भीषण आग की चपेट में आकर 4 बच्चों समेत 5 की मौत, 15 लापता

भीषण आग की चपेट में आकर 4 बच्चों समेत 5 की मौत, 15 लापता

मुजफ्फरपुर।
तहलका 24×7
             बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दलित बस्ती में भीषण आग लग गयी। अगलगी में 50 से अधिक घर जल गए। हादसे में 4 बच्चों समेत 5 लोगों की झुलसकर मौत हो गई। वहीं 15 बच्चे लापता हैं।घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मनी पंचायत की है।बताया जा रहा है कि गोलक पासवान के घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी और देखते ही देखते झुग्गी के इलाके में फैल गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि राजू पासवान के 3 बच्चों की झुलसकर मौत हो गई है। इन बच्चों की उम्र 12 साल, आठ साल और नौ साल है। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि आग की लपटें ज्यादा तेज थी, जिस कारण बच्चे डर गए और बाहर नहीं निकल पाए और आग की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने पुलिस और अग्निशमन को आग लगने की सूचना दी।
दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास में जुटी रहीं।पीड़ित परिवार अपने बच्चों को तलाश रहे हैं।गांव की स्थिति हृदयविदारक बनी हुई है। अफरा-तफरी का माहौल है। मरने वाले चार बच्चों का शव निकाला गया है।मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
Previous articleकुछ निजी स्कूल अभिभावकों के जेब में डाल रहे डाका
Next articleकमरे में मिली पति-पत्नी की लाश, हत्या के बाद सुसाइड की आशंका
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?