भूमि विवाद में मारपीट, चार घायल

भूमि विवाद में मारपीट, चार घायल

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
               सरायमोहिऊद्दीनपुर चौकी क्षेत्र में शुक्रवार शाम जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों का स्थानीय सीएचसी पर उपचार कराते हुए विधिक कार्रवाई करने में जुटी है।बताया जाता है कि घूरीपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद का मामला काफी समय से चल रहा था।
शुक्रवार देर शाम दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और जमकर लाठी डंडे चले। इस दौरान एक पक्ष से सिन्टू (30) पुत्र जयराज और अमन (21) पुत्र मनोज व दूसरे पक्ष से सचिन व रामवृक्ष पुत्रगण अशोक यादव घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया, जहां अमन,सचिन और रामवृक्ष की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।चौकी प्रभारी अरविंद यादव ने बताया कि घायलों का चिकित्सकीय उपचार कराते हुए मामले में विधिक कार्रवाई शुरु की गई है।
Previous articleहादसे को दावत देता सड़क किनारे रखा खुला ट्रांसफार्मर
Next articleजीआरपी ने लापता युवक को परिजनों से मिलवाया
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?