भ्रष्टाचार निवारण टीम ने वरिष्ठ लेखा परीक्षक को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
भ्रष्टाचार निवारण टीम ने शुक्रवार को वरिष्ठ लेखा परीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने यह कार्रवाई मछलीशहर रोडवेज परिसर में घूस लेने के दौरान की।
आरोपी सत्य नारायण जो विकास भवन में वरिष्ठ लेखा परीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

ग्राम प्रधान सुदामा देवी द्वारा कराए गए कार्यों की ऑडिट के लिए 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित प्रधान के पुत्र वीरेंद्र कुमार ने इस संबंध में एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। टीम ने ट्रैप लगाकर आरोपी को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। मामले में थाना सिकरारा में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी में निरीक्षक मैनेजर सिंह, नीरज सिंह, राजेश यादव, शैलेंद्र राम, विनोद कुमार, सुमित कुमार भारती, अजीत सिंह, अजय यादव, आशीष शुक्ला, सूरज गुप्ता और नीरज प्रताप सिंह शामिल रहे।








