11.1 C
Delhi
Saturday, February 7, 2026

भ्रष्टाचार से नाराज अधिवक्ता गए हड़ताल पर

भ्रष्टाचार से नाराज अधिवक्ता गए हड़ताल पर

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              स्थानीय तहसील के वकील शुक्रवार से तीन कार्य दिवस की हड़ताल पर चले गए हैं। यह हड़ताल तहसील के सरकारी कार्यालयों में अवैध वसूली और बगैर पैसा दिए काम नहीं करने की आदत के विरोध में की गई है।अध्यक्ष भोलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शाहगंज तहसील में भ्रष्टाचार व्यापक रुप से फैला है।
लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, पेशकार और पीठास अधिकारी जनता का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करते हैं। उन्होंने बताया कि यही हाल न्यायालयों में भी है, जहां मनमाने ढंग से पत्रावलियों में विधिक प्रक्रिया पूरी नहीं की जा रही है। कई माह तक आदेश नहीं किए जाते, न ही तारीख दी जाती है। इसके अलावा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र देने में भी मनमानी वसूली की जाती है। इससे वकील और आम जनता आक्रोशित है।
उन्होंने बताया कि समिति की बैठक में तय रणनीति के अनुसार शुक्रवार से तीन कार्य दिवसों के लिए अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला किया है। उन्होंने चेताया कि अगर सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली नहीं सुधरी तो आंदोलन को उग्र रुप दिया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष समर बहादुर यादव, लालता प्रसाद यादव, राजदेव यादव, सुरेन्द्र बहादुर सिंह, भारत यादव, स्कंध कुमार यादव, केशव कुमार राय, हरिनंदन उपाध्याय आदि अधिवक्ता साथियों से भ्रष्टाचार के विरोध में मुखर होकर आगे आने की अपील की।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गौ आधारित प्राकृतिक खेती से होगा कृषि का सतत विकास

गौ आधारित प्राकृतिक खेती से होगा कृषि का सतत विकास खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This