17.1 C
Delhi
Thursday, December 11, 2025

मंदिर की वर्षगांठ पर भंडारे का आयोजन

मंदिर की वर्षगांठ पर भंडारे का आयोजन

बीबीगंज, जौनपुर। 
अनूप जायसवाल
तहलका 24×7
              क्षेत्र के कुड़ियारी गांव स्थित मंदिर की वर्षगांठ पर रविवार की रात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के गांवों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे की शुरुआत रामचरित मानस के पाठ से हुई।पाठ संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आरंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
मंदिर के पुजारी पंडित मिथिलेश चंद्र पाण्डेय ने बताया कि मंदिर का निर्माण लगभग 66 वर्ष पूर्व कराया गया था। समय के साथ मंदिर जर्जर हो गया था। वर्ष 2021 में पड़ोसी गांव ताखा पश्चिम शिवपुर के निवासी समाजसेवी अरुण अग्रहरि के सहयोग से मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया। जीर्णोद्धार के बाद मंदिर में राम-सीता, लक्ष्मण, हनुमान और भगवान भोलेनाथ के नंदी की नई मूर्तियों की स्थापना की गई।
तभी से हर साल इसी तारीख पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान प्रमोद चौहान, भाजपा नेता संदीप जायसवाल, विजय सोनी, सुरेश चंद्र पाण्डेय, रमेश चंद्र पाण्डेय, अवधेश चंद्र पाण्डेय, अमित पाण्डेय, दयानन्द जायसवाल, अरुण अग्रहरि और मोनू सोनी सहित कई भक्तों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली शाहगंज, जौनपुर।  विजय यादव  तहलका 24x7     ...

More Articles Like This