10.1 C
Delhi
Thursday, December 11, 2025

मकान मालिक की पत्नी को भगाकर किरायेदार ने किया विवाह

मकान मालिक की पत्नी को भगाकर किरायेदार ने किया विवाह

# सात महीने बाद न्यायालय के आदेश पर छह आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज                        

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
             न्यायालय के आदेश पर लाइन बाजार पुलिस ने लगभग 7 माह पूर्व घटी एक घटना में छह आरोपितों के विरुद्ध अपहरण, अवैध सम्बन्ध बनाने, शादी शुदा होते हुए दूसरा विवाह करने, हत्या की साजिश आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की।मालूम हो कि क्षेत्र के किशुनपुर मोहल्ले के राजाराम सिंह कॉलोनी निवासी युवक की शादी 23 अप्रैल 2021 को नगर कोतवाली क्षेत्र के उर्दू बाजार क्षेत्र में हुई थी।
डेढ़ वर्ष बाद युवक को एक बेटा हुआ। पीड़ित ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि अनुराग सिंह पुत्र रूद्र प्रकाश सिंह निवासी महरूपुर थाना जफराबाद जो ठेकेदारी का कार्य करता है। अप्रैल 2024 से उसके घर में किरायेदार के रुप में रहता था। आरोप है कि 25 सितम्बर 2024 को किरायेदार अनुराग ने साजिश रच कर उसकी पत्नी व बच्चे को घर से लेकर भाग निकला। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज किया।
           
कड़ी कानूनी कार्यवाही के लिए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कार्यवाही नहीं हुई। इधर विवाहित होते हुए भी किरायेदार अनुराग ने पत्नी से विवाह कर लिया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। आरोप है कि किरायेदार अनुराग पेशेवर अपराधी व चरित्रहीन व्यक्ति है, जो मन भर जाने के बाद मेरी पत्नी व बच्चे को कहीं बेच सकता या उनकी हत्या करवा सकता है।
इस कार्य में किरायेदार अनुराग के साथी अभिषेक पाल, विकास पाल व सूरज व अनुराग के पिता रूद्र प्रकाश सिंह की साजिश व पूरा हाथ है। पीड़ित ने अपनी पत्नी रुपल को भी आरोपित बनाया है। पुलिस ने अभिषेक पाल, विकास पाल, सूरज, अनुराग सिंह, रूद्र प्रकाश सिंह व पत्नी रूपल के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरु की है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार # 13 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी में चकबंदी कर्मचारी...

More Articles Like This