मदरसा बोर्ड परीक्षा में बड़ी लापरवाही उजागर, सहायक केंद्र व्यवस्थापक पर एफआईआर का आदेश

मदरसा बोर्ड परीक्षा में बड़ी लापरवाही उजागर, सहायक केंद्र व्यवस्थापक पर एफआईआर का आदेश

जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
               जिले में चल रही उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड परीक्षा के दौरान गंभीर खामियां सामने आई हैं। घोर लापरवाही पाए जाने पर उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग वाराणसी ने सख्त रुख अपनाते हुए एक सहायक केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है।उल्लेखनीय है कि 9 फरवरी से उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ हुई हैं।
इसी क्रम में सोमवार को उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग वाराणसी विजय प्रताप यादव ने जौनपुर जिले के परीक्षा केंद्र मझगवा कला का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक केंद्र व्यवस्थापक इदरीस अहमद खान परीक्षा केंद्र से अनुपस्थित पाए गए।जांच में यह भी सामने आया कि सहायक केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा के पहले दिन से ही केंद्र पर उपस्थित नहीं हुए हैं। इस गंभीर अनियमितता को परीक्षा की निष्पक्षता और सुचिता के साथ सीधा खिलवाड़ मानते हुए उप निदेशक ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को आदेशित किया कि संबंधित सहायक केंद्र व्यवस्थापक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाए।उप निदेशक विजय प्रताप यादव ने कहा कि मदरसा बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता है।इसमें किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Previous articleबदमाशों ने महिला से छीना आठ लाख रुपये का सोने का हार
Next articleनेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म घूसखोर पंडत का बदलेगा नाम, फिल्म निर्माता हुए तैयार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?