मदरसे में पढ़ने गई पांच वर्षीय बच्ची के साथ मौलाना ने किया दुष्कर्म का प्रयास 

मदरसे में पढ़ने गई पांच वर्षीय बच्ची के साथ मौलाना ने किया दुष्कर्म का प्रयास 

# आरोपी मौलाना के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर/लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
               कानपुर के शुक्लागंज स्थित एक मदरसा में पढ़ने गई पांच वर्षीय बच्ची के साथ मदरसे के ही एक शिक्षक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। मामला कोतवाली गंगाघाट के जाजमऊ पुलिस चौकी क्षेत्र का है। इस घटना की जानकारी परिजनों को होने पर आक्रोशित परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ अश्लील हरकत करने और दुष्कर्म के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। वहीं घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल रहा। हालांकि भारी पुलिस बल की मौजूदगी होने से स्थिति सामान्य रही।
कोतवाली गंगाघाट प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडे ने बताया कि जाजमऊ पुलिस चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ला स्थित मदरसे में यहीं की रहने वाली पांच वर्षीय बच्ची रोज की तरह बुधवार की सुबह भी पढ़ने गई। जहां पर शिक्षक मौलाना अब्दुल रहीम द्वारा बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया।
घर पहुंच कर बच्ची ने शिक्षक की हरकत बताई जिस पर शाम को परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद तत्काल आरोपी के खिलाफ  आइपीसी की धारा 376 व  पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर मौके पर दबिश मारकर मौलाना को पकड़ा गया।
वहीं, बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घटना से क्षेत्र में रहने वाले लोगों में आक्रोश व्याप्त रहा। हालांकि पर्याप्त पुलिस बल होने से माहौल शांति पूर्ण रहा। बता दें कि आरोपी जामिया महमूदिया अशरफ उल उलूम 16 बीघा क्षेत्र थाना जाजमऊ उन्नाव का रहने वाला है।
Previous articleविशेषज्ञ चिकित्सक बोले… प्लेटलेट्स कम होने का मतलब डेंगू नहीं
Next article14 साल की पुत्री से दुराचारी पिता ने किया दुष्कर्म
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?