मदर निसा फाउंडेशन के लोगों ने जोश-ओ-खरोश के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
सामाज की सेवा में सदैव सक्रिय रहने वाली संस्था मदर निसा फाउंडेशन के कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्य और धरकार बस्ती के नन्हें-मुन्ने बच्चे अपने माता-पिता संग तिरंगे के रंग में रंगे नजर आए।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने देश के प्रति निष्ठा और एकता का संकल्प लिया। संस्था के संयोजक फैज़ान अहमद अंसारी ने कहा, यह हम सबके लिए अत्यंत पवित्र दिन है। हजारों बलिदानियों ने अपनी कुर्बानी देकर हमें स्वतंत्र भारत का उपहार दिया है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसकी एकता और अखंडता को बनाए रखें।
संस्थापक सदस्य जेया अनवर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए देश में अमन-शांति की कामना की।

अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त कर स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास और देश की समृद्धि पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर राजीव सिंह, अनूप मोदनवाल, बेलाल, सैयद महफूज आतिश, मकसूद अहमद, फैयाज अहमद, हाशिम, जितेंद्र, मिलन जायसवाल, मो. साद, इमरान अहमद, अखिलेश दुबे, जमील अहमद, गुफरान अहमद, ओबैद शेख, अजय यादव सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।
















