मनबोध सिंह बने यूटा के जिलाध्यक्ष
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
पिंडरा विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय थानारामपुर द्वितीय के सहायक अध्यापक मनबोध सिंह यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन उ.प्र.(यूटा) के जिलाध्यक्ष मनोनीत किये गए।

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत व महामंत्री डॉ. हेमंत सिंह ने जारी पत्र में उन्हें वाराणसी जिले की जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। यूटा का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर जिले व ब्लॉक के शिक्षकों ने कहा कि श्री सिंह के जिलाध्यक्ष बनने से शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में बल मिलेगा।
















