मनीष हत्याकांड: विरोध में प्रदर्शन से पहले ही 16 लोग हिरासत में

मनीष हत्याकांड: विरोध में प्रदर्शन से पहले ही 16 लोग हिरासत में

# सुरक्षा व्यवस्था के तहत एक हजार पुलिस बल तैनात

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
             सप्ताह पूर्व फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर में हुए मनीष सिंह हत्याकांड को लेकर बुधवार को बाबतपुर चौराहे पर करणी सेना द्वारा प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए विभिन्न जगहों से 16 लोगों को हिरासत में ले लिया।जानकारी के अनुसार, करणी सेना के राकेश सिंह सहित 12 लोगों को जंसा थाना क्षेत्र से तथा केसरिया भारत के  गौरीश सिंह सहित चार लोगों को बाबतपुर चौराहे से हिरासत में लेकर कैंट थाने भेजा गया।
बताया जाता है कि करणी सेना सहित  विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता हत्याकांड के विरोध में बाबतपुर चौराहे पर प्रदर्शन करने की तैयारी में थे।भीड़ और यातायात बाधित होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया।पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया,लेकिन एहतियातन कार्रवाई करते हुए सभी को हिरासत में ले लिया गया,ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और आमजन को असुविधा न हो।
वहीं पुलिस का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।इस दौरान मौके पर पुलिस कमिश्नर,तीनों जोन के डीसीपी,एसीपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत एक हजार से अधिक पुलिस कर्मी बाबतपुर से लेकर घमहापुर तक तैनात किए गए थे।
Previous articleजांच कमेटी की रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद सख्त कार्रवाई के संकेत
Next articleमुठभेड़ में शातिर अपराधी गिरफ्तार, साथी फरार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?