महाराष्ट्र के विकास में यूपी के लोगों का बड़ा योगदान- सुधीर भाऊ
# उच्च शिक्षा को पूरी तरह रोजगार परक बनाने के लिए कार्य कर रही सरकार
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
सर जेपी महिला महाविद्यालय जौनपुर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व वित्तमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुधीर भाऊ मुनगंटीवार ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों का महाराष्ट्र के विकास में बड़ा योगदान है।हम भारत के टुकड़े करने वाले अफजल गुरु की जय बोलने वालों के विरोधी हैं। भाजपा सभी धर्मो का सम्मान करती हैं। सरकारी पैसे से मदरसो में धर्म और शत्रुता की शिक्षा देना गलत है। सरकारी पैसे का उपयोग राष्ट्रीय शिक्षा के लिए होना चाहिए। देश के सम्मान और अस्मिता के लिए भाजपा कार्य करती है। समान नागरिक संहिता एक देश एक कानून पर भी भाजपा कार्य करेगी।

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि उच्च शिक्षा को संस्कार रोजगार व तकनीक से जोड़ा जायेगा। शिक्षा को पूरी तरह रोजगार परक बनाने पर सरकार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना द्वारा युवाओं को रोजगार मिला है। खेल राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि गांव में खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है। युवाओं को सक्रिय कर ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशा जायेगा।


















