महाविद्यालय में स्मार्टफोन, टैबलेट का वितरण

महाविद्यालय में स्मार्टफोन, टैबलेट का वितरण

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              अब्दुल अजीज अंसारी पीजी कालेज मजडीहा में शनिवार को छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन व टैबलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बरलास हाल में फीता काटकर किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव मिर्जा अजफ़र बेग ने क्षेत्राधिकारी का बुके भेंट कर स्वागत किया।
महाविद्यालय प्रबन्धक श्रीमती कहकशां खान ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए तकनीकी शिक्षा में स्मार्टफोन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। वहीं प्राचार्य एनपी उपाध्याय ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में मिर्जा अनवर बेग इंटर कालेज के प्रधानाचार्य नौशाद खान, प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ. सलीम खान, डीएलएड प्राचार्य आमिर सिद्दीकी, डॉ. तसनीमा, इंदुलता, शाकिब समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मो. अतहर ने किया।
Previous articleबेसिक स्कूलों में शिक्षकों के समायोजन को चुनौती, हाईकोर्ट ने परिषद और राज्य सरकार से मांगा जवाब
Next articleसर्पदंश से महिला की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?