17.1 C
Delhi
Thursday, December 11, 2025

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
                फूलपुर थाना अंतर्गत कठिरांव में स्नान करते हुए महिला को देखने व घूरने से मना करना दम्पत्ति को भारी पड़ गया। दबंग पट्टीदारों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दोनों को घायल कर दिया।
गांव निवासी संतरा देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि बुधवार को वह अपने आंगन ने स्नान कर रही थी, तो पट्टीदार छत देख कर घूर रहा था।
संतरा देवी ने पति से बताया तो पति भइया लाल कनौजिया पट्टीदारों से पूछने पहुंचा, जहां गाली गलौज के साथ मारपीट करने लगे। जिससे संतरा देवी के मुंह, कान, नाक व शरीर के अन्य हिस्सों व पति के सीने पर चोटें आई। पीड़िता ने गुरुवार को फूलपुर थाने पर पट्टीदार के खिला शिकायत दर्ज कराई। इस बाबत इंस्पेक्टर फूलपुर ने कहा कि तहरीर मिली है, जांच करके कार्रवाई के की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली शाहगंज, जौनपुर।  विजय यादव  तहलका 24x7     ...

More Articles Like This