मां की तेरहवीं में खर्च को लेकर पिता-पुत्र में विवाद, लाठी-डंडे से पीटकर पिता की हत्या

मां की तेरहवीं में खर्च को लेकर पिता-पुत्र में विवाद, लाठी-डंडे से पीटकर पिता की हत्या

आजमगढ़।
तहलका 24×7
                जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के सारैन गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी की तेरहवीं के खर्च को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। इस दौरान बेटे ने लाठी-डंडे से पीटकर पिता की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को हिरासत में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी रही।
क्षेत्र के सारैन गांव निवासी रामलौट राजभर (68) की पत्नी की आठ दिन पूर्व मौत हो गई थी। उसकी तेरवहीं में होने वाले खर्च को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर पिता की हत्या कर दी।मृतक के छोटे पुत्र ने देर रात पुलिस को फोन पर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी।घटना के बाद से परिवार के सभी सदस्य मौके से फरार हो गए।एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि तेरहवीं के खर्च को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हुआ। बेटे ने पिता की हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी बेटे को हिरासत में लिया।आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleसांसद पर हमला पीडीए समाज पर हमला है : राकेश मौर्य
Next articleहोटल में आग लगने से 14 लोगों की मौत, घटना की जांच जारी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?