मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने 17 सफर जुलूस में लगाया निःशुल्क मेडिकल कैम्प

मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने 17 सफर जुलूस में लगाया निःशुल्क मेडिकल कैम्प

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
                स्थानीय नगर के भादी मुहल्ले में सैयद शबनम रिजवी द्वारा आयोजित 17 सफर के जुलूस के अवसर पर मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने नि:शुल्क मेडिकल कैम्प एवं दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कैम्प बड़ागांव की ओर से लगाया गया, जिसमें जुलूस में आए जायरीन एवं स्थानीय लोगों को मुफ्त दवा और स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।
कैम्प में डॉ. सुनील कुमार, देवकी नंदन सेवा सदन हॉस्पिटल के डॉ. पीके यादव, डॉ. एसके यादव, डॉ. नंद लाल प्रजापति, सद्दाम हुसैन, विनोद कुमार  और डॉ. राम दुलार भारतीय का विशेष योगदान रहा। लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि संस्था समय-समय पर जाति और धर्म से ऊपर उठकर जरूरतमंदों की मदद करती है। जुलूस में आए श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों ने भी मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा और दवा का लाभ उठाया।
संस्था के पदाधिकारियों ने जुलूस आयोजक श्रीमती शबनम रिज़वी एवं सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया कि उन्हें सेवा का अवसर मिला।संस्था के अध्यक्ष एवं संचालक हुसैन हैदर के साथ विवेक कुमार यादव, सबी हैदर, सैयद आरजू आबदी, मो. हसीब खान, धर्मेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान, राहुल राज, निजाम अहमद, सैयद गुलाम अब्बास रिज़वी, गुलाम अब्बास, मो. शाहिद, प्रदीप कुमार, नईम अहमद, वारिस हाशमी, मो. लारेब खान सहित कई सदस्य सेवा कार्य में शामिल रहे।
Previous articleकर्ज न चुकाना पड़े, इसलिए कर दी हत्या 
Next articleखड़ी ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल, हालत गंभीर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?