मानसून सत्र में सरकार लाएगी पांच नए विधेयक, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव

मानसून सत्र में सरकार लाएगी पांच नए विधेयक,सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव

नई दिल्ली। 
तहलका 24×7
              संसद के आगामी मानसून सत्र में केंद्र सरकार ने विचार और पारित कराने के लिए पांच नए विधेयकों को सूचीबद्ध किया है।इनमें आयकर,सर्वोच्च न्यायालय,जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण,राष्ट्रीय सम्मान तथा सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) से जुड़े महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक शामिल हैं।सूची के अनुसार आयकर (संशोधन) विधेयक,2026 अध्यादेश के स्थान पर लाया जाएगा।
वहीं सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक,2026 के जरिए सर्वोच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर न्यायाधीशों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 करने का प्रस्ताव है।यह विधेयक भी एक अध्यादेश के स्थान पर पेश किया जाएगा।इसके अलावा जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक 2026, राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक 2026 तथा सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक 2026 भी संसद में पेश किए जाएंगे।
सरकार का उद्देश्य इन विधेयकों पर संसद में चर्चा कराकर उन्हें पारित कराना है।मानसून सत्र के दौरान इन प्रस्तावित संशोधनों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच विस्तृत बहस होने की संभावना है।
Previous articleबेकाबू एक्सयूवी कार का कहर: अस्पताल के बाहर खड़ी तीन कारें और चार बाइक रौंदी, युवक की मौत
Next articleबैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप, ग्राहक ने शाखा प्रबंधक से की शिकायत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?