मिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आए बालक की दर्दनाक मौत 

मिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आए बालक की दर्दनाक मौत 

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
               कोतवाली क्षेत्र के मड़वा मोहिउद्दीनपुर गांव में सोमवार की दोपहर मिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 8 वर्षीय बालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही परिवार में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए ट्रैक्टर को कब्जे में लिया, जबकि चालक मौके से फरार होने में सफल हो गया।
उक्त गांव निवासी अंश प्रजापति उर्फ दुर्गेश पुत्र पवन गांव के ही एक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था। सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटा तो कुछ सामान लेने के लिए घर से कुछ दूरी पर गया था,जहां से लौटते समय अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बालक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद ग्रामीणों उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के समय परिवार के लोग रिश्तेदार के घर आयोजित बरक्षा समारोह में शामिल होने गए थे।मनहूस खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे।फिलहाल पुलिस चालक की तलाश में जुटी रही।
Previous articleनशेड़ी पिता ने मासूम बेटी संग किया दुष्कर्म, गिरफ्तार 
Next articleपूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया आशीर्वाद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?