मुंबई के प्रख्यात कथावाचक कुणाल महाराज का समरस ने किया सम्मान

मुंबई के प्रख्यात कथावाचक कुणाल महाराज का समरस ने किया सम्मान

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                 मुंबई के प्रख्यात कथावाचक कुणाल महाराज का गुरुवार को महमदपुर गुलरा गांव स्थित समरस फाउंडेशन जनसंपर्क कार्यालय पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मुंबई के सेवानिवृत्त शिक्षक रामानंद पांडेय ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा संस्था के महासचिव शिवपूजन पांडेय ने श्रीमद्भागवत की पुस्तक देकर कुणाल महाराज का सत्कार किया।

इस अवसर पर मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार गुलाब पांडेय, आचार्य प्रवीण पांडेय तथा आचार्य रत्नेश उपस्थित रहे। श्री कुणाल जी महाराज ने बहुत ही कम समय में भागवत कथा के क्षेत्र में अपनी एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है। भारत के सभी प्रांतों में श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराने वाले कुणाल महाराज का मानना है कि गीता के उपदेशों को अपने जीवन में उतारने वाला व्यक्ति इहलोक से मुक्ति प्राप्त कर लेता है।
Previous articleजौनपुर : 1.2 किलो अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : कल जौनपुर में आयेंगे महेन्द्र नाथ पाण्डेय
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?