मुकदमा दर्ज होने के बाद हुआ अंतिम संस्कार

मुकदमा दर्ज होने के बाद हुआ अंतिम संस्कार

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
             सराय मोहिउद्दीनपुर गांव में रविवार सुबह मिले शव के मामले में पोस्टमार्टम के बाद शव को घर लेकर आए परिजन नामजद मुकदमा दर्ज करने की  जिद पर अड़े रहे, उन्होंने दाह संस्कार न करने की चेतावनी दे डाली। अन्ततः पुलिस द्वारा नामजद मुकदमा दर्ज करने पर परिजन सत्रह घंटे बाद शव का दाह संस्कार किए। जबकि पुलिस बिना जांच किए मुकदमा दर्ज नहीं करना चाहती थी।
गौरतलब हो कि रविवार सुबह गांव निवासी भारत के पुत्र रणजीत (25) का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ोसी के घर के नीचे पड़ा मिला था। मृतक दो दिन पहले ही गुजरात से कमाकर घर आया था। गांव के ही दो युवक पार्टी करने के नाम पर उसे शनिवार की शाम घर से लिवा गए थे। देर रात तक पार्टी चलने के बाद दूसरे दिन सुबह तड़के उसके शव को ग्रामीणों ने पड़ोसी के घर के नीचे देखा था। बताया गया कि पार्टी के बाद मृतक एक बार घर जाने के बाद वापस घर की छत पर सो रहे दोस्तों के पास आ गया था।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मौके से चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत सिर और सीने में चोट आने से मौत की पुष्टि हुई। उधर मृतक के पिता द्वारा जमीनी विवाद को लेकर चल रही रंजिश में बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर गांव के ही चार लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल दर्ज मुकदमे की नकल पाने के सत्रह घंटे बाद सोमवार अपराह्न शव का अंतिम संस्कार करने को परिवार के लोग राजी हुए।
Previous articleशादी से पहले प्रेमिका की हत्या, फिर किया सरेंडर
Next articleशव को सड़क पर रखकर किन्नरों ने किया चक्का जाम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?