26.1 C
Delhi
Monday, February 16, 2026

मुर्शिदाबाद हिंसा: पांच और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 307 लोग भेजे गए जेल

मुर्शिदाबाद हिंसा: पांच और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 307 लोग भेजे गए जेल

कोलकाता।
तहलका 24×7
              पश्चिम बंगाल पुलिस ने मुर्शिदाबाद हिंसा में कथित संलिप्तता के आरोप में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दंगों के संबंध में पकड़े गए लोगों की संख्या बढ़कर 307 हो गई।अधिकारी ने कहा कि मुर्शिदाबाद जिले में अलग-अलग जगहों से पकड़े गए लोगों का दंगों से सीधा संबंध था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे।
हिंसा की घटनाओं की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ये पांच लोग दंगों में शामिल थे। इन्हे गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी जियाउल शेख के छोटे बेटे को वापस लाने का प्रयास जारी है। जो वर्तमान में ओडिशा पुलिस की हिरासत में है। वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान 11 और 12 अप्रैल को मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज, सुती, धुलियाना और जंगीपुर में उपद्रवियों ने आगजनी, तोड़फोड़ और हिंसा की थी। हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए # पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनांतर्गत होगा...

More Articles Like This