मेगा कैंप में 35 मामलों का निस्तारण,लाइनमैन सम्मानित
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
विद्युत उपकेंद्र नेवादा पर मंगलवार को आयोजित मेगा कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया गया।कैंप के दौरान कुल 35 मामलों का निस्तारण किया गया,जबकि एक लाख 18 हजार रुपये की राजस्व वसूली हुई।

इस दौरान सगुनहा फीडर पर बेहतर कार्य करने वाले संविदा लाइनमैन तेगा सिंह को बाबतपुर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल रखने तथा ओमप्रकाश यादव को उपभोक्ताओं को योजनाओं का लाभ दिलाने में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।एसडीओ प्रशांत शुक्ला ने दोनों कर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।कैंप में उपखंडीय सहायक प्रशांत पांडेय,अवर अभियंता राजकुमार,देवव्रत,शिवचंद समेत बड़ी संख्या में उपभोक्ता मौजूद रहे।
















