मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रधानाध्यापक को बदमाशों ने मारी गोली
जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
हौसला बुलंद बदमाशों ने सुबह सैर करने निकले लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कंधरपुर गांव निवासी संतोष कुमार यादव उदपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक को गोली मार दी।बताते हैं कि बाइक सवार दो की संख्या में नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और गले में पड़ी सोने की चेन व हाथ में पहना ब्रेसलेट छीनने की कोशिश की। संतोष कुमार यादव ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके बाएं पैर में गोली मार दी और फरार हो गए।

गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण उन्हें जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।








