10.1 C
Delhi
Thursday, December 11, 2025

युवक की हत्याकर नहर में फेंका मिला शव, फुफेरे भाई संग गया था बारात

युवक की हत्याकर नहर में फेंका मिला शव, फुफेरे भाई संग गया था बारात

वाराणसी।
तहलका 24×7
               जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र के पकड़ी बरछी गांव निवासी युवक की हत्या कर शव नहर में फेंकने का मामला सामने आया है। शनिवार को दिलावलपुर गांव के समीप अनारकली विद्यालय के पास नहर से शव बरामद होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने मृतक के फुफेरे भाई और उसके एक दोस्तों को हिरासत में लिया है। घटनास्थल पर पुलिस पूछताछ कर रही है। कपसेठी के पकड़ी बरछी गांव के निवासी हेमंत बिंद (30) पुत्र दीना बिंद शुक्रवार रात दिलावलपुर गांव में बारात गया था। उसके साथ उसका फुफेरा भाई और गांव के अन्य युवक भी बारात गए थे। रात में सभी ने साथ खाना खाया और बारात में नाचे।
सुबह बारातियों को हेमंत नहीं मिला तो सभी को लगा कि वह गांव लौट गया होगा। जब बाराती गांव आए तो हेमंत के नहीं मिलने पर तलाश शुरु हुई। लगभग 10 बजे उसका शव दिलावलपुर गांव के अनारकली विद्यालय के समीप नहर में मिला। शव देखकर हड़कंप मच गया। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने थाना कपसेठी पुलिस को सूचना दी। उसके सिर पर चोट का निशान था। जानकारी पाकर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने चक्काजाम कर हत्या आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार # 13 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी में चकबंदी कर्मचारी...

More Articles Like This