युवक ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

युवक ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
              कोतवाली क्षेत्र के ठकठौलिया गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 21 वर्षीय धीरज यादव ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
धीरज अपने पिता अशोक कुमार यादव के साथ रहता था। मंगलवार की रात को वह रोजाना की तरह खाना खाकर अपने वाटर प्लांट पर सोने चला गया। सुबह जब परिवार के सदस्य उसे जगाने गए, तो उन्होंने देखा कि धीरज कमरे में रस्सी से लटका हुआ है। परिजनों ने तुरंत धीरज को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
धीरज के बड़े भाई नीरज ने बताया कि घर में कोई समस्या नहीं थी। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि धीरज ने यह कदम क्यों उठाया।प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Previous articleडांडिया की थाप पर थिरकीं महिलाएं,  बेहतरीन साउंड और लाइटिंग से सजी डांडिया नाइट
Next articleमिशन शक्ति: छात्राओं ने नवरात्रि में देवी रुपों की प्रस्तुत की झाकियां
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?