युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

वाराणसी। 
तहलका 24×7
               सारनाथ के सोना तालाब में 22 साल के युवक ने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पार्षद प्रतिनिधि मानसिंह राजभर ने बताया कि शिवकुमार कश्यप के मकान में युवक रहता था। सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से देखा गया वह कपड़े के सहारे लटका हुआ मिला।
इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मकान मालिक मानसिंह राजभर ने बताया कि लड़का घर से अलग रहता था और वाराणसी में बैटरी रिक्शा चलाता था। उसके मौसा भी यहीं रहते थे, वो भी टोटो चलाते है‌ं।इस घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। युवक सोनू पिछले कुछ समय से वाराणसी में किराए के कमरे में अकेला रहता था।
एसीपी कैंट विजय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। युवक के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है, लेकिन हम सभी एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि युवक किन परिस्थितियों में मानसिक तनाव में था और क्या वास्तव में प्रेम संबंध उसकी आत्महत्या का कारण बना।
Previous articleसाइकिल सवार छात्राओं को अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर, दो छात्राओं की मौत
Next articleभीषण गर्मी में बिजली विभाग की लापरवाही से नगरवासी हलकान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?