युवती से छेड़छाड़, मारपीट के तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

युवती से छेड़छाड़, मारपीट के तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
                सरपतहा पुलिस ने सप्ताह पूर्व युवती के साथ  छेड़छाड़, गाली गलौज और मारपीट करने के तीन आरोपियों पर बुधवार को दलित उत्पीड़न अधिनियम समेत गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरु कर दी है।
बताया जा रहा है कि उक्त थानान्तर्गत एक गांव की युवती अपनी बुआ के यहां आई थी, विगत नौ जुलाई को वह शौच के लिए नदी की तरफ गई हुई थी।आरोप है कि बांधगांव निवासी जाहिद खान पुत्र जावेद, किशन सिंह पुत्र हरी और उसका एक अन्य साथी युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए मार-पीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरु कर दी है।
Previous articleघूसखोरी के आरोप में सीबीआई ने रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर समेत 5 लोगों को किया गिरफ्तार
Next articleकच्चे मकान की दीवार गिरी, दो भाइयों की दबकर हुई मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?