यूपी की 100 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी आजाद अधिकार सेना: अमिताभ ठाकुर

यूपी की 100 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी आजाद अधिकार सेना: अमिताभ ठाकुर

# 15 जिलों में 20 प्रत्याशियों की घोषणा, संघर्षशील लोगों को राजनीतिक मंच देने का दावा

लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
               आजाद अधिकार सेना ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि पार्टी प्रदेश की कम से कम 100 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।अमिताभ ठाकुर के मुताबिक,पार्टी अब तक करीब 15 जिलों में 20 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है।आने वाले दिनों में प्रत्याशियों की संख्या बढ़ाने के साथ ही चुनाव लड़ने वाले विधानसभा क्षेत्रों का दायरा भी बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के चयन में पार्टी ऐसे लोगों को प्राथमिकता दे रही है,जिन्होंने अन्याय,अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है तथा आम नागरिकों के अधिकारों के लिए सक्रिय रुप से संघर्ष किया है।आजाद अधिकार सेना का कहना है कि उसका उद्देश्य महज चुनाव लड़ना या सत्ता हासिल करना नहीं है।पार्टी ऐसे संघर्षशील लोगों को राजनीतिक मंच देना चाहती है,जो अपने-अपने क्षेत्रों में आम नागरिकों की समस्याओं और अधिकारों की आवाज बन सकें।
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि पार्टी का चुनावी अभियान नागरिकों को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने और अन्यायपूर्ण व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष को राजनीतिक स्वर देने पर केंद्रित रहेगा।पार्टी नेतृत्व के अनुसार,आने वाले समय में प्रत्याशियों की नई सूची जारी की जाएगी।इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को भी गति देने की तैयारी है।
Previous articleनागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से भगदड़ जैसी स्थिति, कई श्रद्धालु घायल
Next articleटीएमसी के वरिष्ठ नेता आशीष बनर्जी का निधन, पार्टी कार्यालय में मिला शव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?