यूपी पंचायत चुनाव: अंतिम मतदाता सूची जारी, 1.41 करोड़ नाम हटे, 40.19 लाख नए मतदाता जुड़े

यूपी पंचायत चुनाव:अंतिम मतदाता सूची जारी,1.41 करोड़ नाम हटे,40.19 लाख नए मतदाता जुड़े

लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
               उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित पंचायत चुनावों के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है।जिला स्तर पर प्रकाशित सूची में मतदाताओं को पहली बार 9 अंकों का विशिष्ट पहचान नंबर आवंटित किया गया है,जिससे चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया गया है।
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अंतिम मतदाता सूची में करीब 1.81 करोड़ नए मतदाताओं को शामिल किया गया है,जबकि 1.41 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।इस प्रकार कुल मिलाकर मतदाताओं की संख्या में 40.19 लाख की वृद्धि दर्ज की गई है। आयोग ने इससे पहले 18 दिसंबर 2025 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की थी।दावों और आपत्तियों के निस्तारण तथा व्यापक सत्यापन प्रक्रिया के बाद अब अंतिम सूची जारी की गई है।
अधिकारियों के अनुसार,नई मतदाता सूची पंचायत चुनाव की तैयारियों में महत्वपूर्ण कदम है और इसके बाद चुनाव संबंधी अन्य प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाया जा सकता है।हालांकि प्रदेश में पंचायत चुनाव फिलहाल लंबित हैं।पंचायतों में ओबीसी आरक्षण को लेकर स्थिति स्पष्ट न होने के कारण ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें छह माह के लिए प्रशासक के रुप में जिम्मेदारी दी गई है।
इस मामले को लेकर न्यायिक प्रक्रिया भी जारी है और प्रकरण पर उच्च न्यायालय में सुनवाई चल रही है। मतदाता अपनी ग्राम पंचायत की अंतिम मतदाता सूची संबंधित जिला निर्वाचन कार्यालय,विकास खंड कार्यालय अथवा राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक व्यवस्था के माध्यम से देख और प्राप्त कर सकते हैं।
Previous articleनिःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 70 की जांच, 14 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित
Next articleटेंट कारोबारी पिता पुत्र की हत्या के मुख्य आरोपी की मौत, एक गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?