यूपी पुलिस के 12 अधिकारियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक,81 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
# स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस और फायर सर्विस के कर्मियों को मिलेगा सम्मान,शहीद निरीक्षक सुनील कुमार को मरणोपरांत वीरता पदक
लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के 12 अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक प्रदान किया जाएगा।वहीं, उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए 81 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। फायर सर्विस के 16 कर्मियों को भी राष्ट्रपति के वीरता पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।
विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के शहीद निरीक्षक सुनील कुमार को मरणोपरांत वीरता पदक प्रदान किया जाएगा।

शामली में बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान उन्हें गोली लगी थी,जिसमें उनकी जान चली गई थी।12 पुलिस अधिकारियों-कर्मियों में अक्षय परवीर त्यागी उपनिरीक्षक,स्वर्गीय सुनील कुमार निरीक्षक (मरणोपरांत),सुनील कुमार हेड कांस्टेबल,दीपक कुमार हेड कांस्टेबल,बृजेश कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक, संजय सिंह हेड कांस्टेबल,दीपक कुमार हेड कांस्टेबल, मुनीराज जी आईपीएस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सत्यजीत गुप्ता आईपीएस अपर पुलिस अधीक्षक,नरेंद्र कुमार निरीक्षक,आदेश त्रिपाठी हेड कांस्टेबल,प्रशांत कुमार हेड कांस्टेबल शामिल हैं।

इनमें कुछ पुलिसकर्मियों को पहली बार वीरता पदक प्रदान किया जा रहा है।वहीं उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित होने वाले अधिकारियों में प्रमुख रुप से ध्रुव कांत ठाकुर,पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश,पद्मजा चौहान अपर पुलिस महानिदेशक,प्रशांत कुमार अपर पुलिस महानिदेशक,देव नारायण यादव सहायक कमांडेंट,अजय कुमार त्रिपाठी सहायक कमांडेंट,और विकास श्रीवास्तव उप पुलिस अधीक्षक शामिल हैं।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिलने वाले ये सम्मान पुलिस एवं फायर सर्विस के अधिकारियों-कर्मियों की वीरता,कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा को मान्यता प्रदान करते हैं।

















