यूपी पुलिस को मिलेगी राहत, अब हर हफ्ते मिलेगी छुट्टी, डीजीपी का ऐलान

यूपी पुलिस को मिलेगी राहत, अब हर हफ्ते मिलेगी छुट्टी, डीजीपी का ऐलान

लखनऊ।
तहलका 24×7
             उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा है कि अब राज्य के पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश मिल सकेगा। लंबे समय से इस पर विचार किया जा रहा था, लेकिन फोर्स की कमी के चलते इसे लागू नहीं किया जा सका था। अब विभाग को बड़ी संख्या में नए आरक्षी मिलने से यह व्यवस्था जल्द लागू की जा सकेगी।
राजीव कृष्ण ने बताया कि लंबे समय से पुलिसकर्मियों के कल्याण (वेलफेयर) से जुड़ी योजनाएं रुकी हुई थीं, क्योंकि पुलिस बल की कमी के कारण अवकाश देना संभव नहीं था। अब पुलिस बल में नए सिपाही शामिल हो चुके हैं, ऐसे में साप्ताहिक अवकाश की सुविधा जल्द लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि आराम और संतुलित ड्यूटी शेड्यूल मिलने से पुलिसकर्मी और अधिक मनोयोग से अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सफल हो सकेंगे।
Previous articleबादल फटने से सहमा हिमाचल, कुल्लू में तीन लोग लापता, धर्मशाला में बहे कई श्रमिक
Next articleअगर किसी से कहा तो 12 बजा दूंगी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?