यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा: जिले में तीसरे स्थान पर शाहगंज की बेटी रूपांशी अग्रहरि

यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा: जिले में तीसरे स्थान पर शाहगंज की बेटी रूपांशी अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर।
सौरभ आर्य
तहलका 24×7
              सेंट थॉमस इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा रूपांशी अग्रहरि ने नगर, विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को घोषित हुए यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में रूपांशी ने 94.5 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए जौनपुर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
मेधावी रूपांशी की इस कामयाबी से उनके माता पिता, परिजन, विद्यालय परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सेंट थॉमस इंटर कॉलेज में कक्षा 10ब की छात्रा रूपांशी के पिता राजकुमार अग्रहरि पेशे से व्यवसायी हैं। नगर स्थित श्रीरामपुर रोड पर उनकी दुकान है। मां नीतू अग्रहरि गृहणी हैं। माता पिता ने रूपांशी की सफलता का श्रेय उसकी कड़ी मेहनत को दिया।
Previous articleआतंकवादियों को पीएम मोदी की चेतावनी : मिट्टी में मिलाने का समय आ गया, सोच से भी बड़ी सजा देंगे
Next articleअटारी-वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानियों का जमावड़ा, 24 घंटे में लौटने के आदेश का कर रहे पालन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?