यूपी में धूमधाम से मनाई गई होली, हर तरफ रंग और गुलाल की बौछार
लखनऊ।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
देशभर में आज रंगों का त्योहार होली धूमधाम से बनाई गई। लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर और गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी। होली के अवसर पर पड़ोसी, रिश्तेदार, दोस्त अपने गिले शिकवे दूर करके गले मिलकर शुभकामनाएं दे रहे हैं और गुजिया खिलाकर मुंह मीठा करा रहे हैं। आपको बता दें कि कोरोना के चलते दो साल से इस पर्व को नहीं मनाया जा रहा था। दो साल बाद लोग बिना किसी पाबंदी के होली का पर्व मना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रति ने भी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी है।



















