जौनपुर : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली, खूब उड़ा अबीर गुलाल
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
शुक्रवार को नगर वासियों ने हर्षोल्लास के साथ होली खेली। परंपरागत तरीके से होली मनाने वालों ने फाग गाया और वृंदावन की होली की तरह रासरंग का आनंद लिया। लोगों ने त्योहार में घर नहीं जाने वाले पुलिस कर्मियों को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कहीं कहीं कपड़ा फाड़ होली भी खेली गई ।



















