योगी सरकार का फैसला, मदरसा टीचर्स को मिला विशेष संरक्षण खत्म
लखनऊ।
तहलका 24×7
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मदरसा शिक्षकों को विशेष सुरक्षा देने वाले 2016 के विधेयक को वापस ले लिया। यह विधेयक समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल में पास हुआ था, जिसमें मदरसा शिक्षकों और कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस जांच और कार्रवाई पर रोक का प्रावधान था।

योगी सरकार का कहना है कि यह कानून संविधान की मूल भावना और कानून व्यवस्था के सिद्धांतों के खिलाफ था। विधानसभा में विधेयक वापसी का प्रस्ताव पेश होते ही यह स्पष्ट हो गया कि अब मदरसा शिक्षक भी सामान्य नागरिकों की तरह कानून के दायरे में होंगे। सरकार के अनुसार, इस फैसले से शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर प्रभावी कार्रवाई संभव होगी। वहीं विपक्ष इसे अल्पसंख्यक विरोधी कदम बता रहा है।















