राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय को किया गया सम्मानित

राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय को किया गया सम्मानित

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                       राष्ट्रीय सेवा योजना उत्तर प्रदेश एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में लखनऊ विश्वविद्यालय में 17 दिसंबर को मुस्कुराएगा इंडिया मीट 2021 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 10 सितंबर 2021 से 10 अक्टूबर 2021 के बीच मानसिक स्वास्थ्य माह हेतु राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए महाविद्यालय को सम्मानित किया गया।
साथ ही साथ एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ संतोष पाण्डेय को मुस्कुराएगा इंडिया काउंसलर का पुरस्कार तथा महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवी बृजमोहन गुप्ता और आफताब को मुस्कुराएगा इंडिया के यंग एंबेसडर से सम्मानित किया गया। मंगलवार को डॉ संतोष पाण्डेय के द्वारा प्राचार्य डॉ शंभूराम जी को यूनिसेफ द्वारा प्रदत्त सम्मान पत्र और शील्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य जी और पूर्व प्राचार्य के द्वारा महाविद्यालय के संस्थापक राजा यादवेंद्र दत्त दुबे के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, जिसके पश्चात प्राचार्य प्रो. शंभूराम और पूर्व प्राचार्य के डॉ अखिलेश्वर शुक्ला ने सम्मानित कार्यक्रम अधिकारी और दोनो स्वयंसेवकों का माल्यार्पण कर प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
महाविद्यालय के इस उपलब्धि पर प्राचार्य, पूर्व प्राचार्य ने कहा कि बहुत हर्ष का विषय है कि संस्था को प्रदेश स्तर पर सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ है। एवं विशिष्ट तथ्य यह है कि स्वास्थ्य से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ तक महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी और स्वयंसेवी ने अपने अथक प्रयास से पहचान बनाने में सफलता प्राप्त किये। इस अवसर पर सुधाकर मौर्य, डॉ. देवमणि दुबे, संजय सिंह कार्यालय अधीक्षक, ओमप्रकाश, अखिलेश मौर्य आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : पिछड़ा मोर्चा ने सामाजिक सम्पर्क अभियान के तहत किया जनसम्पर्क
Next articleजौनपुर : नहीं मिली सरकारी सहायता, दो जून की रोटी को मुहाल मृतक का परिवार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?