15.1 C
Delhi
Thursday, February 19, 2026

रामनगरी में उमड़े महाकुंभ के श्रद्धालु, दर्शन के लिए लाइन में लगे दो श्रद्धालुओं की मौत

रामनगरी में उमड़े महाकुंभ के श्रद्धालु, दर्शन के लिए लाइन में लगे दो श्रद्धालुओं की मौत

अयोध्या।
तहलका 24×7.                                                               महाकुंभ के श्रद्धालुओं की भीड़ अब रामनगरी पहुंचने लगी है। जिसकी वजह से रामजन्मभूमि परिसर में रामलला के दर्शन करने के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान रामलला के दर्शन के लिए लाइन में लगे एक महिला और पुरुष बेहोश होकर गिर पड़े, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया।बताते चलें कि सोमवार को अयोध्या में कुंभ जैसा नजारा रहा। लगभग 10 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंच गए, जिसके कारण रामपथ की सड़के पूरी तरह जाम हो गई।

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के बाद देश दुनिया से आ रहे लोग अयोध्या भी पहुंच रहे हैं। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद पहली बार ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है। जहां सभी सड़कें और गालियां भी श्रद्धालुओं के आवागमन से पटी हुई हैं। सुबह 4 बजे से ही हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन शुरु हुआ और इसके लिए दो किलोमीटर लंबी कतार रही।राम मंदिर में भी भीड़ को देखते हुए सुबह 6 बजे से ही दर्शन प्रारम्भ हो गया था। जिसके बाद जन्मभूमि पथ से रामपथ तक लम्बी कतार लग गई।

राम नगरी अयोध्या में भीड़ का आलम रहा कि नया घाट से लेकर टेढ़ी बाजार तक राम पथ से जुड़ने वाले सभी गलियों में भारी भीड़ चल रही है। स्थानीय निवासी राधेश्याम बताते हैं कि जीवन में पहली बार ऐसी ऐतिहासिक भीड़ देख रहा हूं।अभी मौनी अमावस्या में और भीड़ होने की सम्भावना है। श्रद्धालु राम चेत वर्मा ने कहा कि महाकुम्भ से स्नान के बाद बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This