26.1 C
Delhi
Wednesday, February 19, 2025

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर प्रसाद वितरण

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर प्रसाद वितरण

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7                                                              अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर जेसीआई शाहगंज सिटी की जूनियर विंग ने शनिवार रात नगर में प्रसाद वितरण किया। वितरण राजकीय पुरुष चिकित्सालय के बगल स्थित मंदिर पर हुआ। संस्था के सदस्यों ने प्रभु श्रीराम की आराधना की और जयकारे लगाए।

जेजे चेयरमैन रौनक मोदनवाल ने बताया कि श्री रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के पहली वर्षगांठ पर संस्था ने श्री संकट मोचन मंदिर पर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पूर्व मंडलाध्यक्ष रुपेश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष रविकांत जायसवाल, दीपक जायसवाल, राम अवतार अग्रहरि आदि ने प्रभु श्री राम की आरती की। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर देवी प्रसाद चौरसिया, रोहित अग्रहरि, डॉ. बालाजीराव, संदीप यादव, आशीष प्रीतम, आशीष सोनी, उज्ज्वल सेठ, सुशील मोदनवाल, अनूप गुप्ता, सचिव आदित्य अग्रहरि, आयुष अग्रहरि, अर्पित गुप्ता, आयुष कसेरा, सुमित अग्रहरि, दुर्गेश चौरसिया और आदर्श अग्रहरि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विश्वविद्यालय में वीर बहादुर सिंह को किया गया नमन

विश्वविद्यालय में वीर बहादुर सिंह को किया गया नमन जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका न्यूज नेटवर्क              ...

More Articles Like This