राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक 6 जुलाई को, चंपत राय व अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगी वोटिंग

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक 6 जुलाई को,चंपत राय व अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगी वोटिंग

अयोध्या। 
तहलका 24×7 
              श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आगामी बैठक 6 जुलाई को होगी।बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।ट्रस्ट सूत्रों के अनुसार,दोनों के इस्तीफे स्वीकार करने के लिए दो-तिहाई बहुमत आवश्यक होगा।ट्रस्ट के बायलॉज के मुताबिक किसी पदाधिकारी को केवल उसके पद और दायित्व से मुक्त किया जा सकता है।
यदि चंपत राय को महासचिव और डॉ. अनिल मिश्रा को ट्रस्टी पद से हटाया भी जाता है,तब भी वे ट्रस्ट के आजीवन सदस्य बने रहेंगे।यही व्यवस्था अन्य पदाधिकारियों पर भी लागू होती है।वर्तमान में ट्रस्ट के 14 सदस्यों में से दो सदस्य पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। ऐसे में आगामी बैठक में 12 ट्रस्टियों की राय के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।राम मंदिर में चढ़ावे में कथित अनियमितता के आरोप सामने आने के बाद चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दिया था।
ट्रस्ट ने बताया था कि दोनों के त्यागपत्र प्राप्त हो चुके हैं और उन पर आगामी बैठक में विचार किया जाएगा। ट्रस्ट ने यह भी कहा था कि वह मामले की निष्पक्ष जांच और श्रद्धालुओं का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।उधर,चंपत राय के परिजनों और स्थानीय लोगों ने उनके समर्थन में सामने आकर सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।उनका कहना है कि चंपत राय का जीवन सादगी,ईमानदारी और समाज सेवा के लिए समर्पित रहा है तथा उन्हें जानबूझकर बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।
Previous articleफर्जी दरोगा बनकर कर रहा था वसूली, असली इंस्पेक्टर की गाड़ी रोकते ही खुली पोल
Next articleधर्मा पॉलीक्लिनिक के चिकित्सक पर दुष्कर्म का मुकदमा, जांच शुरु
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?