राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन अभियान के तहत गोद लिए मरीजों को पोषण किट का वितरण
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
सरजू प्रसाद शैक्षिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी जौनपुर के तत्वाधान में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन अभियान के तहत के तहत मरीजों को पोषण किट (चना, गुड़, मूंगफली, सत्तू, गजक, बोर्नविटा) वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए टीबी हॉस्पिटल के पीएसटीएस नवीन सिंह ने कहा कि क्षय रोगी पूर्णतया स्वस्थ हो सकता है बशर्ते वह दवा की कोर्स को पूरा करें। याद रखें टीवी को जड़ से खत्म करने के लिए उसका उपचार पूरा करें।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंधक डॉ सत्यव्रत त्रिपाठी ने कहा कि संस्था द्वारा टीबी मरीजों को गोद लिए खान-पान पोषण तत्व संस्था द्वारा उपलब्ध कराना बहुत ही पुनीत व सराहनीय कार्य है। पहले लोग विदेशों में पहुंच रखने वाले भी टीबी पेशेंट को इलाज कराकर नहीं बचा पाते थे लेकिन विज्ञान का विकास हुआ आविष्कार हुआ दवाओं की खोज हुई सरकार ने काम किया अब टीबी को हम समाप्त करने की तरफ अग्रसर हैं। गरीब से गरीब व्यक्ति का भी इलाज मुफ्त होगा। इलाज में दवाओं का खर्च सब वहन नहीं कर पाएंगे इसीलिए भारत सरकार की योजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत टीबी रेडिकेशन प्रोग्राम के तहत सभी दवाएं मुफ्त होती है जिलाधिकारी की समीक्षा में टीबी पेशेंट को खोजे जाने को बहुत गंभीरता से लिया गया है। भारत सरकार से लेकर उत्तर प्रदेश सरकार तक भी टीबी समाप्ति की समीक्षा खुद-ब-खुद कर रहे हैं।



















